फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Banks strike, demonstration against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल, प्रदर्शन

Fri, 17 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Banks strike, demonstration against privatization
रुड़की बीटी गंज में बैंकों के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बैंक अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
बैंकों के निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दो दिन की हड़ताल के चलते बैंकों में करीब 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

रुड़की के बीटी गंज स्थित पीएनबी शाखा के बाहर यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यूनियन कामरेड मन्नू माकिन, अनिल अग्निहोत्री, विशाल गुप्ता ने कहा कि सरकार लगातार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण कर उन्हें ऐसे लोगों को सौंपना चाहती है जो बैंकों का अरबों-खरबों रुपये दबाए हैं। बैंक कर्मचारी आंदोलन कर इसी का विरोध कर रहे हैं। यूनियन के संयुक्त सचिव मन्नू माकिन ने बताया कि हड़ताल के चलते करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन का काम प्रभावित हुआ है। इस दौरान विनोद गुप्ता, विपिन थपलियाल, अर्जुन गांधी, विजय गुप्ता, मनोज खुराना, राकेश सैनी, विपिन मलिक, तरुण त्यागी, अर्जुन गुप्ता, पीयूष, कुलवंत सिंह, पवन, कुलदीप सिंह, प्रमोद, अनिल बजाज, प्रेम सिंह, निधि अग्रवाल, नीना अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से परेशानी
लक्सर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण के विरोध में कस्बे के सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई एटीएम में पैसे नहीं होने से लोगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed