{"_id":"62ae0f3847ba971a672e3899","slug":"bank-manager-accused-of-grabbing-crores-uproar-roorkee-news-drn414948190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक पर एक करोड़ हड़पने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक पर एक करोड़ हड़पने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
रुड़की स्थित पनियाला चंदापुर गांव में बैंक के बाहर पूर्व प्रबंधक पर रकम हड़पने का आरोप लगाकर हंग?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू तोमर गुट एवं ग्रामीणों ने पंजाब नेशनल बैंक की पनियाला शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक ने एफडी के नाम पर करोड़ों रुपये हड़प लिए। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर, बैैंक प्रबंधक का कहना है कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
शनिवार को पनियाला चांदपुर में भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारी और ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रबंधक ने पांच-पांच लाख की एफडी कराई थी। अब उन्हें पता चला है कि उनके नाम से बैंक में कोई एफडी नहीं की गई है। कई योजनाओं के नाम पर ऋण स्वीकृत हुए थे जिसकी धनराशि आज तक नहीं मिली है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें रकम वापस नहीं मिली तो वह बैंक के बाहर प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। उधर, बैंक प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही ज्वाइन किया है। कुछ लोगों ने लिखित में शिकायत की है। शिकायत को सर्किल ऑफिस भेज दिया गया है। सर्किल ऑफिस स्तर से ही मामले की जांच होगी।