{"_id":"579ba2954f1c1bc06121fdf5","slug":"bank-employee-staged-dharna-against-central-governments-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की नीतियों के विरोध में बैंकों का धरना प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की नीतियों के विरोध में बैंकों का धरना प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर शहर में बैंकों की ओर से हड़ताल की गई। इस दौरान स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। बैंकों की हड़ताल के चलते आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक विरोधी बैंकिंग सुधारों, श्रम सुधारों, बैंकों के विलय के विरोध में आवाज बुलंद की गई। इस दौरान एसबीआई के चीफ सेक्रेटरी वीके गुप्ता, केनरा बैंक एंपलाइज यूनियन के जनरल सेके्र टरी वीके गुप्ता ने सरकार विरोधी नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौश्रान अर्जुन गुप्ता, राकेश सैनी, अतुल गोयल, मन्नू माकिन, बीएम चमोली, विशाल गुप्ता, अनिल अग्रिहोत्री, प्रेम सिंह, अजय पराशर, दीपक चौहान, अनिल बजाज, हिमांशु ओमवीर, केपी थपलियाल, अर्जुन गांधी, एएस नेगी, डीके वर्मा, महेश भल्ला, डीके वर्मा, इंद्रा त्यागी, ओपी अग्रवाल, रेनू गुप्ता, पीयूष शर्मा एवं शिव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन