फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ban on Tablighi Jamaat in India too: Togadia

देश में भी तब्लीगी जमात पर लगना चाहिए प्रतिबंध: तोगड़िया

Wed, 22 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Ban on Tablighi Jamaat in India too: Togadia
रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग द? - फोटो : ROORKEE
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सउदी अरब में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब देश में भी इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो देश में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर गौरव गोयल और परिषद पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने परिषद की ओर से 72,850 रुपये का चेक भी उन्हें सौंपा। इस दौरान डॉ. तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सउदी अरब ने तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन भारत सरकार ने अभी तक इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। कहा कि बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण पर सिर्फ छलावा और दिखावा है। हिंदुस्तान में केवल हिंदुस्तान के कानून लागू किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने समय रहते देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं किया तो आने वाले समय में हिंदू अल्पसंख्यक होकर रह जाएंगे। राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि वह हमेशा से कहते आए हैं कि राम मंदिर निर्माण होगा और अब वह समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए परिषद की ओर से एक हेल्पलाइन खोली गई है। इस पर कॉल करने वाले हिंदुओं की मदद की जाएगी। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी, जिलाध्यक्ष नवीन राजपूत, सचिन गिरी, अंकुश पंडित, संजय बजरंगी, उमेश प्रधान, विकास शर्मा, धीरज पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed