फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ballot boxes will be closed today in the fate of 1017 candidates

आज मतपेटियों में बंद होगी 1017 प्रत्याशियों की किस्मत

Fri, 01 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 01 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में शनिवार को रुड़की और नारसन के 198 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें तीन लाख 86 हजार 96 मतदाता 1017 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इससे पहले नारसन ब्लाक में 304 और रुड़की ब्लाक में 229 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। रुड़की में मतदान के लिए शुक्रवार की सुबह केएलडीएवी पीजी कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम से बैलेट पेपर लेकर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की ओर रवाना हो गई। अब दो जनवरी को दोनों ही ब्लाकों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है।

विज्ञापन

तीसरे चरण में जिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना हैं, उसमें सबसे अहम जिला पंचायत की 18 सीटें हैं। इसमें नौ सीटें रुड़की ब्लाक में और नौ सीटें ही नारसन ब्लाक में शामिल हैं। खासतौर से रुड़की ब्लाक की बेलड़ी साल्हापुर सीट और नारसन ब्लाक की कोटवाल आलमपुर सीट पर सभी की निगाह है, जहां से पूर्व विधायक शहजाद की भाभी अंजुम और कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी राजेंद्र सिंह की पत्नी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा रुड़की ब्लाक में ग्राम प्रधान के 49 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पदों पर मुकाबला होना है, जबकि नारसन में प्रधान के 61 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पदों के लिए दो जनवरी को वोट डाले जाएंगे। रुड़की ब्लाक में होने वाले मतदान में एक लाख 34 हजार 483 मतदाता सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 70,031 और महिला मतदाताओं की संख्या 64,452 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीसरे चरण के चुनाव में नारसन ब्लाक की जिला पंचायत की नौ सीटों पर भी मुकाबला होना है। यहां एक लाख 74 हजार 213 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 92,114 और महिला मतदाता 82,099 शामिल हैं। दोनों ही ब्लाकों में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 86 हजार 96 है, जो तीसरे चरण के मतदान में 1017 प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed