फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bahadurpur railway gate one hour going off, people upset

एक घंटे बंद रहा बहादरपुर फाटक, लोग परेशान

Fri, 13 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 13 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahadurpur railway gate one hour going off, people upset
रेलवे फाटक बंद होने से मौके पर जमा भीड़
बहादरपुर रेलवे फाटक बंद होने से शुक्रवार को लक्सर-रुड़की मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब एक घंटे तक फजीहत झेलने के बाद फाटक खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एक ओर जहां कुछ कर्मचारी दबी जुबान से गेट की चाभी खोने की बात कहते रहे वहीं अधिकारियों का कहना है ट्रैक मरम्मतीकरण के चलते फाटक बंद किया गया था। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इसके लिए पहले किसी प्रकार की सूचना जारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन


लक्सर-रुड़की मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे के करीब अचानक फाटक बंद कर दिया गया। पहले तो लोग सोचते रहे कि ट्रेन की पासिंग के लिए फाटक बंद किया है, लेकिन काफी देर तक जब फाटक नहीं खुला तो लोगों ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया। इस पर रेलवेकर्मी ने बताया कि गेट की चाभी कहीं खो गई है।
विज्ञापन


इसी बीच मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। चिलचिलाती धूप से वाहनों में सवार पसीना-पसीना हो गए। डेढ़ बजे के करीब फाटक खुलने पर लोगों की जान में जान आई। इस संबंध में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सरदबजीत सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मतीकरण के चलते बहादरपुर फाटक एक घंटे तक के लिए बंद किया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने पहले जनहित में कोई सूचना जारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed