फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ayushman card will now be free

अब निशुल्क बनेंगे आयुष्मान कार्ड, जिले में 500 केंद्रों को किया अधिकृत

Tue, 23 Mar 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card will now be free
रुड़की। हरिद्वार जिले में अब जन सेवा केंद्रों (सीएससी) पर लोग निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। अभी तक कार्ड बनवाने के लिए 30 रुपये शुल्क लिया जा रहा था। सीएससी पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत के चलते यह कदम उठाया गया है। जिले की 19 लाख की आबादी के सापेक्ष अभी तक मात्र चार लाख लोग ही कार्ड बनवा पाए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना को एक अप्रैल 2018 को पूरे भारत में लागू किया गया था। प्रदेश सरकार ने इसे अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के नाम से लागू कर हर वर्ग को इसमें शामिल किया था। योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। ये कार्ड किसी भी सीएससी या सरकारी अस्पताल में बनवाया जा सकता है। जब योजना शुरू हुई तो कार्ड बनवाने के लिए 30 रुपये का शुल्क रखा गया था। इसकी आड़ में कुछ सीएससी संचालकों ने 40 से 100 रुपये तक वसूलने शुरू कर दिए थे। शायद यही वजह है कि जिले की 19 लाख की आबादी के सापेक्ष अब तक मात्र चार लाख लोगों ने ही आयुष्मान कार्ड बनवाया है।
विज्ञापन

अब प्रशासन ने कार्ड को निशुल्क कर दिया है। जिला कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पहले सीएससी पर कार्ड का शुल्क 30 रुपये निर्धारित था, लेकिन कुछ संचालक लोगों से ज्यादा फीस वसूलने लगे थे। अब जिले में 500 सीएससी को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। यहां किसी भी पात्र व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शुल्क नहीं देना होगा। कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति को राशन कार्ड, आधार कार्ड या पुराना बना हुआ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड साथ लेकर आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बच्चों के नहीं बन पाएंगे कार्ड
आयुष्मान योजना के तहत छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के कार्ड बनाए जाने हैं, लेकिन सीएससी पर पांच साल से कम आयु के बच्चों के कार्ड नहीं बन पाएंगे। दरअसल, पांच साल से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड अपडेट नहीं हैं। ऐसे में सीएससी संचालक इन बच्चों का डाटा बिना आधार सर्वर से नहीं उठा पाएंगे। ऐसे में पांच साल से कम आयु के बच्चों को सरकारी अस्पताल में खुले सीएससी जाना होगा। यहां बिना आधार के आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। ऐसे बुजुर्ग, जिनके अंगूठे के निशान कम हो गए हैं, वे भी अपना कार्ड अस्पताल में बनवा सकते हैं।

--
ये भी हैं परेशानियां
सीएससी पर उन लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन सकते हैं, जिन्होंने अपने राशन कार्ड ऑनलाइन कराया है। इसमें भी प्रशासन ने सीएससी संचालकों को वर्ष 2014 से पहले ऑनलाइन हुए राशन कार्डों का डाटा ही उपलब्ध कराया है। ऐसे में वर्ष 2014 के बाद ऑनलाइन हुए राशन कार्ड का डाटा सीएससी संचालकों के पास नहीं है। लिहाजा ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed