फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Awareness rally against single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध में निकाली गई जागरुकता रैली

Tue, 08 Nov 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally against single use plastic
सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य मार्गों और बाजार से होकर निकली रैली में लोगों से पंफ्लेट के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। बताया कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से किस तरह शहर प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

जागरूकता रैली सिविल लाइंस के शताब्दी द्वार से शुरू हुई। खानपुर विधायक उमेश कुमार एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव शाह के नेतृत्व में निकाली गई रैली सिविल लाइंस होते हुए नगर निगम पुल, मेन बाजार होते हुए बीटी गंज बाजार पहुंची। इसके बाद रैली अन्य मार्गों से होते हुए वापस नगर निगम में संपन्न हुई।
विज्ञापन

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण लिए बड़ा खतरा है। आमजन को इसके गंभीर परिणाम को समझना चाहिए। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने भी पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने की अपील की। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष पंवार, सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, रामगोपाल कंसल, भाजपा नेता धीर सिंह, नवीन गुलाटी, कविश मित्तल, नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद कय्यूम, सफाई निरीक्षक मंसा नेगी, मृदुल कश्यप व सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed