फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee accident Aunt and one and half year old nephew died in a truck collision, young man injured

Roorkee: दर्दनाक हादसा...ट्रक की टक्कर से चाची और डेढ़ साल के भतीजे की मौत, युवक घायल

Tue, 08 Apr 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 04:53 PM IST
सार

अमजद अपनी पत्नी गजाला और डेढ़ साल के भतीजे अबूबकर के साथ सहारनपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। वह सहारनपुर से मंगलौर जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर थाने के पास हाईवे पर फ्लाईओवर पर बने कट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Roorkee accident  Aunt and one and half year old nephew died in a truck collision, young man injured
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाईवे पर बने कट के पास एक ट्रक ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसके डेढ़ साल के भतीजे की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी अमजद अपनी पत्नी गजाला और डेढ़ साल के भतीजे अबूबकर के साथ सहारनपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह सहारनपुर से मंगलौर जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर थाने के पास हाईवे पर फ्लाईओवर पर बने कट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग हाईवे पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गजाला और अबूबकर को मृत घोषित कर दिया। अमजद का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee कार सवारों ने 10वीं के छात्र को नशा सुंघाकर किया अगवा, दून के पास जंगल में फेंककर हुए फरार

चाची-भतीजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूलरूप से सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के गोपाली निवासी अमजद का परिवार काफी सालों से मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में रह रहा है। अमजद की शादी बिझौली निवासी गजाला से तीन साल पूर्व हुई थी। सोमवार को हादसे में गजाला और अबूबकर की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलख उठे। परिजनों की रोता देख अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed