{"_id":"62977b6f5d19de07fa21d9e4","slug":"attempted-robbery-from-petrol-pump-owner-firing-roorkee-news-drn41336233","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक से लूट का प्रयास, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक से लूट का प्रयास, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप से नकदी लेकर लौट रहे पंप मालिक और निवर्तमान प्रधान से बदमाशों ने लूट की कोशिश की। पंप मालिक के बाइक छोड़कर भागने पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। पंप मालिक ने मौके पर ही बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। पंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुंडलाना गांव के निवर्तमान प्रधान राकेश कुमार का घोसीपुरा चौराहे पर पेट्रोल पंप है। मंगलवार देर रात वह रोजाना की तरह पेट्रोल पंप से नकदी लेकर घर आ रहे थे। जैसे ही वह घोसीपुरा में एक जिम के करीब पहुंचे तो तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होती देख उन्होंने अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ दी और जंगल के रास्ते दौड़ लगा दी। किसी तरह वह जान बचाकर गांव पहुंचे और पड़ोसी बलजीत सिंह को घटना की जानकारी दी। बलजीत सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस बाइक लेकर गांव पहुंची और पंप मालिक से जानकारी ली।
पंप मालिक ने बताया कि बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। किसी तरह वह बाइक मौके पर छोड़कर रुपयों से भरा थैला लेकर जंगल के रास्ते से गांव पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मौके से पांच खाली खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।