{"_id":"64c01264f5c30269960413f9","slug":"attempted-murder-of-the-farmer-who-went-to-the-farm-roorkee-news-c-5-1-drn1027-209043-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खेत पर गए किसान की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खेत पर गए किसान की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खेत पर गए एक किसान पर गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी रजत ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले एक शादी में उसका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। तभी से उक्त लोग उससे रंजिश रखते आ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत पर गया था। आरोप है कि इस बीच रंजिश रखने वाले सनी ने तलवार से गर्दन पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इस दौरान धर्मपाल और योगराज ने भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सनी, धर्मपाल और योगराज के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।