फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempt to take possession of the house, beaten up for protesting

मकान पर कब्जे का प्रयास, विरोध पर मारपीट

Fri, 04 Feb 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Attempt to take possession of the house, beaten up for protesting
एक दंपती के मकान पर पति-पत्नी ने कब्जे की कोशिश की। दंपती ने अपने घर में घुसने का प्रयास किया तो पति-पत्नी ने मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं दंपती ने घर से बिजली चोरी करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूर्वी अंबर तालाब निवासी महेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पनियाला रोड पर भी एक मकान है। आरोप है कि मकान पर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कब्जा करने की सूचना पर वह अपनी पत्नी के साथ मकान पर पहुंचे और घर के अंदर प्रवेश करने लगे। आरोप है कि इस पर पति-पत्नी ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उनके घर से बिजली भी चोरी की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रदीप कुमार सैनी, रेशा निवासी शिवपुरम, पनियाला के खिलाफ मारपीट और बिजली चोरी में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed