{"_id":"576190564f1c1b471e11b6e7","slug":"attempt-to-swindle-with-iit-professior","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी प्रोफेसर से ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी प्रोफेसर से ठगी का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी रुड़की के एक प्रोफेसर से ठगी करने का प्रयास किया गया है। प्रोफेसर को एक ठग ने फोन करके कहा कि उनके खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में वारंट जारी हो चुके हैं, लेकिन मामला रफादफा हो सकता है। इसके लिए 57 हजार रुपये जमा करा दें। प्रोफेसर ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
आईआईटी रुड़की में तैनात एक प्रोफेसर ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया है कि उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से बोल रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया है। मामले में गिरफ्तारी को लेकर वारंट जारी हो चुके हैं, लेकिन यदि वह इस मामले से बचना चाहते हैं तो उनकी मदद हो सकती है। इस पर प्रोफेसर ने पूछा वह कैसे, तो फोन करने वाले ने बताया कि वह एक बैंक एकाउंट नंबर दे रहा है।
उस खाते में 57 हजार रुपये जमा करा दें। इसके बाद वह पूरे मामले को रफादफा करवा देंगे। उनका वारंट भी रद्द हो जाएगा। आईआईटी प्रोफेसर ने मामले की तहरीर कोतवाली रुड़की पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल से भी ठगी का प्रयास हुआ था। उन्हें एक ठग ने फोन करके बताया था कि वह ज्वाइंट सक्रेट्री भारत सरकार आईएएस रवि कपूर बोल रहा है। ठग ने जेएम से 20 हजार रुपये खाते में डलवाने की बात कही थी। हालांकि जेएम ने रुपये जमा कराने के बजाए मामले की जांच कराई थी। तब जाकर पता चला था कि फोन करने वाला आईएएस अधिकारी नहीं बल्कि कोई ठग हैं। चार-पांच दिन पहले इस ठग को पुलिस ने बनारस में गिरफ्तार कर लिया था।