{"_id":"61a3980d9a13da19897813a0","slug":"attempt-to-steal-cash-by-breaking-atm-roorkee-news-drn397304949","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम उखाड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम उखाड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास
विज्ञापन
मंगलौर स्थित मलकपुरा रोड पर चोरों द्वारा किया गया एटीएम उखाड़ने का प्रयास।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने इंडसइंड बैंक के एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर खाली हाथ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें कुछ नकाबपोश लोग नजर आए हैं। वहीं, बैंक प्रबंधन की ओर से मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शनिवार देर रात को कस्बे के मलकपुरा रोड पर लगे इंडसइंड बैंक के एटीएम के शटर के ताले तोड़कर चोर एटीएम केबिन में घुस गए। चोरों ने एटीएम को तोड़कर नकदी चुराने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद चोर मशीन को खुर्दबुर्द कर फरार हो गए। रविवार सुबह आसपास के लोगों की नजर एटीएम पर पड़ी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की।
साथ ही बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि बैंक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। बैंक के अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है कि एटीएम में कितनी नकदी थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पांच नकाबपोश एटीएम को उखाड़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोशों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।