फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempt to occupy shop without paying full price

Roorkee News: दुकान की पूरी कीमत दिए बिना ही कब्जे की कोशिश

Thu, 11 Jul 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy shop without paying full price
I
विज्ञापन

II67.50 लाख में तय हुई थी दुकान, 20 लाख देने के बाद तोड़े दुकान के ताले
I
I
I
Iदुकान की पूरी कीमत दिए बिना उस पर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दुकान मालकिन के साथ धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली को दी गई तहरीर में गोविंद नगर निवासी दर्शना ने पुलिस को बताया कि रेलवे रोड पर मालवीय चौक के पास उसकी दुकान है। वह अपनी इस दुकान को बेचना चाहती थी। इसके चलते पश्चिमी अंबर तालाब और रामपुर निवासी दो व्यक्तियों ने उससे संपर्क किया था। दुकान का सौदा 67.50 लाख में तय हुआ था। इन लोगों ने बताया कि उन्होंने इस दुकान का सौदा आगे अनुराग त्यागी से कर लिया है।
विज्ञापन

I
Iमहिला ने बताया कि ती अक्तूबर 2023 को कुछ जरूरी लिखापढ़ी कर दुकान की एवज में 20 लाख रुपये एडवांस के रूप में उसे दिए गए थे। 47.50 लाख रुपये बैनामे के पास देने की बात कही गई थी। महिला ने बताया कि शेष रकम अदा किए बिना ही 28 जून को दुकान पर अनुराग त्यागी ने अपने परिवार के साथ ताला तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। विरोध पर अनुराग त्यागी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसके साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनुराग त्यागी, संध्या त्यागी निवासी साउथ प्रीत विहार, प्रमोद कुमार, रीता त्यागी निवासी कुरड़ी देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed