फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempt to kill woman, robbery charges

Roorkee News: महिला को जान से मारने की कोशिश, लूटपाट का आरोप

Sat, 17 Aug 2024 04:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill woman, robbery charges
I
विज्ञापन

IIकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
Iएक विधवा महिला ने कुछ लोगों पर घर का सामान लूटकर ले जाने और विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव थीथकी निवासी कमला देवी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह अपने बेटे संजीव के साथ रहती हैं। बेटा संजीव हरिद्वार में नौकरी करता है। आरोप है कि 26 जून को मेहर चंद, चंद्रपाल, शौकीन, सुशील निवासी गांव खटका, रुड़की और नरेश, संजीव उर्फ छोटू, राजपाल, पंकज निवासी थीथकी, मंगलौर घर के बाहर डंपर लेकर आए थे। आरोप है कि उक्त लोग घर में जबरन घुस आए और उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

I
Iसाथ ही घर के अंदर रखी लोहे की अलमारी, बेड, फ्रिज, ड्रेसिंग टेबल, कूलर, वाशिंग मशीन, गैस का सिलिंडर, टेलीविजन, लोहे का बक्सा, सोने की नथ, कुंडल, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, पाजेब आदि सामान डंपर में भर लिया। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed