{"_id":"66e61c8bb5a2e79e6f064054","slug":"attempt-to-kill-woman-for-dowry-case-filed-roorkee-news-c-5-1-drn1030-501525-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दहेज के लिए महिला को मारने की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दहेज के लिए महिला को मारने की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन
I
IIअप्रैल 2018 में महिला की निहंदपुर निवासी युवक से हुई थी शादी
I
I
I
I एक व्यक्ति ने अपनी बहन के ससुरालवालों पर दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करने व गले में रस्सी डालकर गला घोंटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iलक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव निवासी वकील ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन का विवाह नौ अप्रैल 2018 को निहंदपुर निवासी नाजिम के साथ किया था। आरोप है कि दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं हुए थे और शादी के बाद से ही उसकी बहन को पांच लाख रुपये व कार लाने के लिए मारपीट करते थे।
I
I
I
Iआरोप लगाया कि 13 अगस्त को नाजिम ने उसकी बहन के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी बहन ने उन्हें फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन निहंदपुर पहुंचे तो उसकी बहन वहां बदहवास हालत में थी। इस दौरान उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति नाजिम सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I