{"_id":"67a0b2fce5d318f5c905ab25","slug":"attempt-to-kill-tractor-driver-by-strangulating-him-with-rope-roorkee-news-c-5-1-drn1027-609917-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रस्सी से गला घोटकर ट्रैक्टर चालक को मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रस्सी से गला घोटकर ट्रैक्टर चालक को मारने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रजवाहे की पटरी के पास कुछ लोगों ने एक ट्रैक्टर चालक को गन्ने के खेत में ले जाकर गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख उक्त लोग फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस को रुड़की के बेलड़ा गांव निवासी इब्राहिम ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह बढेड़ी गांव से ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर लिब्बरहेड़ी ईंट-भट्ठे पर गया था। ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंट भरकर वह लौट रहा था। जैसे ही वह मंगलौर के पास रजवाहे की पटरी पर पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि उक्त लाेग जबरन उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गए। साथ ही रस्सी से गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देखकर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौशाद व काला निवासी अकबरपुर, मंगलौर व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।