{"_id":"56eee1db4f1c1b3341f14ef7","slug":"attempt-to-abduct-teenager-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण का प्रयास, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण का प्रयास, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला इमरती बिझौली मार्ग के एक ईंट-भट्टे पर शनिवार आधी रात दो कार सवार कुछ लोगों ने उत्पात मचाया। मजदूर परिवारों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। पकड़े गए एक आरोपी की धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोप है कि आरोपी किशोरी का अपहरण करके ले जा रहे थे।
विज्ञापन
नगला इमरती मार्ग पर अशोक राणा का शिवम नाम से ईंट का भट्टा है। शनिवार रात करीब एक बजे दो कारसवार करीब 10 लोग भट्टे पर पहुंचे। मजदूर परिवारों का आरोप है कि नशे में धुत्त आरोपी एक किशोरी का अपहरण करके ले जा रहे थे। किशोरी के शोर मचाने पर मजदूर एकत्रित हुए और आरोपियों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
इसी बीच एक आरोपी मजदूरों के हत्थे चढ़ गया और धुनाई कर दी। उसके बाद मजदूरों ने भट्टा मालिक व पुलिस को सूचना दी। भट्टा मालिक अशोक राणा की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुुलिस दिनभर आरोपी से पूछताछ करती रही। आरोपी की तरफ से कोतवाली पहुंचे कुछ नेताओं का कहना है कि कार सवार युवक भट्टे पर डीजे बंद कराने गए थे। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन