{"_id":"5e1740a68ebc3e87a10e0ca3","slug":"attack-on-law-student-roorkee-news-drn33219463","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ के छात्र पर जानलेवा हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ के छात्र पर जानलेवा हमला, घायल
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने लॉ छात्र को पहले बेरहमी से पीटा और उसके बाद लोहे के पंच से हमला कर फरार हो गए। छात्र ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे छात्र के परिजनों ने उसका उपचार कराया। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस को दी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी शानू पुत्र अमरनाथ एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकला था। आजाद नगर चौक के पास पहुंचते ही तीन बाइकों पर सवार नौ युवकों ने उसे घेर लिया। युवकों ने बाइक से उतरकर उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने उस पर लोहे के पंच से हमला कर दिया। युवक उसे बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। छात्र को पीटता देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने छात्र को बचाने का प्रयास किया। हमलावर युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। छात्र को बेरहमी से पीटता देख भीड़ उग्र हुई तो युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। छात्र ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने छात्र को उपचार कराया और पुलिस को मामले की शिकायत दी। पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले युवक लक्सर क्षेत्र के हैं। करीब एक साल पहले वालीबॉल खेलते समय उनके साथ कहासुनी हो गई थी। तभी से युवक रंजिश लेकर बैठे हैं। एसएसआई देवराज शर्मा का कहना है शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।