{"_id":"57121f7b4f1c1b4c534a6ab8","slug":"attack-on-guard-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट खोलने में देरी पर गार्ड का फोड़ दिया सिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट खोलने में देरी पर गार्ड का फोड़ दिया सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 16 Apr 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर में फैक्ट्री का गेट खोलने में देरी पर मालिक के ड्राइवर ने सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान होने पर साथियों ने उसकी मरहम पट्टी कराई। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
रामनगर में बोतल बनाने वाली एक फैक्ट्री में सुनहरा निवासी दिनेश बतौर सिक्योरिटी गार्ड है। शनिवार सुबह उसकी ड्यूटी गेट पर लगाई गई थी। इसी बीच फैक्ट्री मालिक का ड्राइवर कार लेकर पहुंचा और गेट खोलने के लिए हॉर्न बजाया।
विज्ञापन
गेट खोलने में लगे सिर्फ दो मिनट
दिनेश फैक्ट्री में किसी दूसरे काम में व्यस्त था। उसे गेट खोलने में सिर्फ दो मिनट की देरी हो गई। इस पर ड्राइवर ने कार से उतरकर दिनेश के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने किसी भारी चीज से दिनेश के सिर पर वार किया जिससे दिनेश घायल हो गया।
विज्ञापन
उसके बाद घायल दिनेश गंगनहर कोतवाली पहुंचा और आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मदनमोहन भट्ट ने बताया कि पूछताछ के लिए चालक को कोतवाली बुलाया है।