फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attack on CGST team which reached Kaliyar for raid

Roorkee News: कलियर में छापा मारने पहुंची सीजीएसटी की टीम पर हमला

Thu, 08 Feb 2024 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Attack on CGST team which reached Kaliyar for raid
भगवानपुर बाईपास पर बेड़पुर चौक के पास बुधवार को सीजीएसटी की टीम ने औचक छापा मारा। छापे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और सुराज संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि टीम पर जानलेवा हमला किया गया। सीजीएसटी निरीक्षक देहरादून मंजीत कुमार की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत करीब 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा व गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कार से पहुंची सीजीएसटी की टीम ने बेडपुर चौक के पास स्थित अलिशा ट्रेडर्स पर छापा मारा। सूचना पर सुराज सेवा दल के सदस्य और अन्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीजीएसटी निरीक्षक देहरादून मंजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी मोहम्मद इंतजार और उसके एक साथी जिसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, उन्हें पीछे से आकर पकड़ लिया। दोनों ने जान से मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके दाहिने हाथ पर गुम चोट और बाएं पैर के ऊपर थोड़ी चोट आई है। आरोप है कि दोनों ने उनका गला भी दबाया। फिर टीम के सदस्यों ने बाहर से शोर मचाया और अंदर आए तो आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि अलीशा ट्रेडर्स स्वामी मुहम्मद इंतजार, सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी और करीब 12 अन्य साथियों के खिलाफ गला दबाकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व टीम के अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed