फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ASPA workers protested against Okendra Rana

Roorkee News: आसपा कार्यकर्ताओं ने ओकेंद्र राणा का विरोध जताया

Sun, 04 Jan 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Jan 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
ASPA workers protested against Okendra Rana
लक्सर। रामपुर रायघटी गांव में रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना समारोह में क्षत्रिय करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा के शामिल होने के विरोध में आजाद समाज पार्टी (आसपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के बालावाली तिराहे पर पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया। हालांकि ओकेंद्र राणा ने कार्यक्रम में शामिल न होने की जानकारी पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दे दी थी। आसपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सतेंद्र राणा ने कहा कि ओकेंद्र राणा की ओर से अनुसूचित जाति और गुर्जर समाज की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं, जो सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे व्यक्ति के क्षेत्र में आने पर विरोध किया जाएगा।वक्ताओं ने कहा कि उनका विरोध किसी समाज या उसके महापुरुषों से नहीं है लेकिन महिलाओं के प्रति गलत सोच रखने वालों का विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान आसपा के जिला प्रभारी मांगेराम, जिला सचिन मिंदर कुमार, जितेंद्र भारूवाला, राजेश कर्णवाल, अमित कुमार, भीम गुर्जर, रॉबिन गुर्जर सहित कई पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed