फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ashok was killed for asking for a loan

उधार दी रकम मांगने पर की थी अशोक की हत्या

Wed, 15 Jul 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ashok was killed for asking for a loan
लक्सर कोतवाली में पकड़ा गया हत्या का आरोपी। - फोटो : ROORKEE
ढाढ़ेकी गांव में तेरहवीं में शामिल होने आए देवबंद क्षेत्र के अशोक की हत्या गांव के ही एक युवक ने 50 हजार रुपये की देनदारी वापस मांगने पर पत्थर से कुचलकर की थी। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढाढे़की गांव में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित उमरी गांव निवासी अशोक पुत्र ईलमचंद की रिश्तेदारी है। 11 जून को अशोक ढाढ़ेकी गांव में एक तेरहवीं में आया था। रस्म पगड़ी होने के बाद वह शाम को अपने घर के लिए निकला था, लेकिन 12 जून को अशोक का शव ढाढ़ेकी गांव से थोड़ी दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण सिर पर भारी चोट लगना बताया गया था। पुलिस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शव के पास मिले मृतक के मोबाइल में आखिरी डायल नंबर उसी के गांव निवासी इंतजार का था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इंतजार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन

एसएसआई ने बताया कि उमरी गांव निवासी इंतजार पुत्र जरीफ पर अशोक की 50 हजार रुपये की देनदारी थी। आरोपी इंतजार बहुत दिनों से लक्सर कस्बे में पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ढाढ़ेकी गांव आने से पहले ही अशोक ने इंतजार को फोन कर रकम वापस मांगी थी। तेरहवीं से वापस आने के बाद अशोक आरोपी के पास गया था। इस पर इंतजार ने अशोक को अपने पास रोक लिया था। इसके बाद शाम को अशोक को ढाढ़ेकी गांव निवासी एक परिचित से पैसे दिलवाने की बात कहकर ले गया था। रास्ते में आरोपी ने एक खेत में ले जाकर अशोक के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया गया है। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed