फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ARV reached the hospital, calcium tablets will be available soon

Roorkee News: अस्पताल पहुंची एआरवी, शीघ्र मिलेंगी कैल्शियम टेबलेट्स

Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
ARV reached the hospital, calcium tablets will be available soon
लक्सर में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध होने से राहत मिली है। अस्पताल में समाप्त चल रही कैल्शियम टेबलेट्स भी विभाग को उपलब्ध होने के बाद शीघ्र अस्पताल पहुंचने की उम्मीद है। इससे गर्भवती महिलाओं को अब बाहर से कैल्शियम टेबलेट्स नहीं खरीदनी होंगी।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में रोजाना कुत्तों के हमले से घायल होने वाले 8 से 10 लोग पहुंचते हैं। अस्पताल में कुत्तों के हमले में घायल लोगों को निशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है। मेडिकल स्टोर और निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 350 रुपये है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में एआरवी की मांग अधिक रहती है लेकिन इसके अनुपात में उपलब्धता नहीं हो पाती।
विज्ञापन




सीएचसी में बीते सप्ताह एआरवी समाप्त होने की कगार पर पहुंच गई थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से एआरवी के लिए डिमांड भेजी गई थी। इसके बाद अब अस्पताल में एआरवी की वॉयल पहुंच गई हैं। इसके अलावा अस्पताल में कैल्शियम की टेबलेट्स बीते काफी दिनों से समाप्त हैं। गर्भवती महिलाओं को भी बाहर से कैल्शियम की टेबलेट्स खरीदनी पड़ रही हैं लेकिन अब शीघ्र अस्पताल में इनके पहुंचने की उम्मीद है। औषधि केंद्र प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि डिमांड पर एआरवी मिल गई हैं। कैल्शियम टेबलेट्स भी आ गई हैं। टेबलेट्स के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed