फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ARTO, driver and constable injured in accident

हादसे में एआरटीओ, चालक और सिपाही घायल

Tue, 05 Jul 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
ARTO, driver and constable injured in accident
थिथोला में वाहन दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ एआरटीओ का वाहन। - फोटो : ROORKEE
देर रात चेकिंग कर लक्सर से लौट रहे एआरटीओ की गाड़ी लंढौरा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें एआरटीओ समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान टीम के साथ वाहन चेकिंग करने के लिए रुड़की-लक्सर मार्ग पर निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लंढौरा के पास थिथौला गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एआरटीओ की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

हादसे में एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान, चालक राकेश, सिपाही धीरेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को छुट्टी दे दी। वहीं, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। लंढौरा चौकी प्रभारी अकरम अली ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झपकी बनी हादसे की वजह
एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान ने सोमवार को दिन में चेकिंग अभियान चलाया था। वहीं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रात के समय ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाना था। इसके कारण रात को एआरटीओ लक्सर रुड़की मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान के दिन भर काम किए जाने के बाद रात में चले चेकिंग अभियान के कारण चालक थका हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लंढौरा में रात के समय ठंडी हवा चलने और थकान होने के कारण चालक को झपकी आई थी और अचानक गाड़ी डंपर से टकरा गई।

सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे खतरा
थिथौला में कई बड़ी फैक्टरियां है। इसके चलते भारी वाहन लोडिंग का काम करते हैं। ऐसे में दर्जनों चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर इधर-उधर हो जाते हैं। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों के अतिक्रमण से कई बार सड़क हादसे भी हो चुके हैं। कई बार राहगीरों के साथ वाहन हटाने को लेकर झगड़े भी हो चुके हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण का कहना है कि अभियान चलाकर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed