फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   arrested tow shooter pravin valmiki

बदमाश प्रवीण वाल्मीकि के दो शूटर गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
arrested tow shooter pravin valmiki
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में परिचालक को गोली मारने के आरोपियों का खुलासा करते एसपी देहात नवनी? - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने बदमाश प्रवीण वाल्मीकि के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस फरार चल रहे वाल्मीकि के भतीजे समेत चार बदमाशों की तलाश के लिए वेस्ट यूपी में दबिश दे रही है। साथ ही वाल्मीकि के परिजनों से भी गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी परिचालक सुभाष कुमार को दस जून की शाम दो बदमाशों ने खिड़की में गोली मारी थी। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली थी। पुलिस ने जांच की तो सामने आया था कि गोली मारने के पीछे चमोली जेल में बंद बदमाश प्रवीण वाल्मीकि का हाथ है। साथ ही पता चला था कि प्रवीण वाल्मीकि ने परिचालक से पांच लाख की चौथ और बहन का पता व मोबाइल नंबर मांगा था। इस पर परिचालक ने प्रवीण वाल्मीकि को चौथ व बहन का पता व मोबाइल नंबर देने से इनकार कर दिया था। चौथ मांगने में वाल्मीकि ने अपने भतीजे मनीष उर्फ बोलर, हिमांशु त्यागी और लाखन को परिचालक के घर भेजा था। इन तीनों ने वाल्मीकि की मोबाइल पर वीडियो कॉल से बात कराई थी। चौथ देने से इनकार करने पर वाल्मीकि ने शूटर फरमान पुत्र शरीफ निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, थाना रानीपुर हरिद्वार और साबिर को सुपारी दी थी। इसके बाद दोनों परिचालक के घर पहुंचे थे। फरमान बाइक चला रहा था और साबिर ने परिचालक को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने परिचालक की पत्नी की तहरीर पर प्रवीण वाल्मीकि, भतीजे मनीष, हिमांशु और लाखन समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी। एसपी देहात नवनीत सिंह ने शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शूटर फरमान और हिमांशु त्यागी पुत्र चंद्रमोहन निवासी आदर्शनगर रुड़की को पुलिस और सीआईयू की टीम ने शुक्रवार की रात गंगनहर की पटरी से गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद व एक बाइक बरामद की है। जबकि फरार चल रहे बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस दौरान सीओ चंदन सिंह बिष्ट, कोतवाली प्रभारी राजेश साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरमान एक माह पहले छूटा था जेल से
फरमान और साबिर का पुराना आपराधिक इतिहास है। दोनों प्रवीण वाल्मीकि के लिए काम करते हैं। कुछ माह पूर्व फरमान एक हत्या के मामले में जेल गया था। एक माह पूर्व ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके बाद उसने साबिर के साथ मिलकर परिचालक की हत्या की सुपारी ली थी। इतना ही नहीं प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के सुपारी लेने वाले अंकित हुड्डा के साथ मिलकर वह काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटरों की फौज तैयार कर रहा वाल्मीकि
चमोली जेल में बंद बदमाश प्रवीण वाल्मीकि जिले में अपने शूटरों की फौज तैयार कर रहा है। वह अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए लगातार शहर में वारदात पर वारदात को अंजाम दिला रहा है। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि के शूटरों की फौज में नए लड़के शामिल हो रहे हैं। जो छोटी मोटी रकम लेकर ही वाल्मीकि के काम को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, पुलिस वाल्मीकि से जेल में मिलाई करने वालों और परिजनों पर नजर रख रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसएसआई रणजीत तोमर, एसआई नितेश शर्मा, सीआईयू प्रभारी रविंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, कपिल देव, रविंद्र खत्री, नितिन व सुरेश रमोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed