फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Arrested a young man who came to court marriage with a minor

नाबालिग से कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक को दबोचा

Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Arrested a young man who came to court marriage with a minor
एक युवक को किशोरी के साथ कोर्ट मैरिज करने वकील के चेंबर पहुंचना महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। बाद में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी अजहर राजमिस्त्री का काम करता है। एक साल पहले एक किशोरी के साथ उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की नाबालिग थी। युवक ने एक वकील से कोर्ट मैरिज कराने के लिए बात की। बृहस्पतिवार शाम युवक और किशोरी चोरी-छिपे वकील के चेंबर पर पहुंचे। यहां किशोरी को कुछ लोगों ने पहचान लिया और सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर पुलिस बुला ली। पुलिस किशोरी और युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर अजहर के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed