फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   army personal duped

सैन्यकर्मी से ठग ली जीवनभर की कमाई

Fri, 19 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

एक सैन्यकर्मी से उसके जीवनभर की कमाई ठग ली। एक व्यक्ति ने प्लाट देने के नाम पर सैन्यकर्मी से 21 लाख रुपये ठग लिए। परेशान सैन्यकर्मी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन

कीर्ति नगर निवासी भगत सिंह ने बताया कि वह आर्मी में है। फिलहाल चंडीगढ़ में उसकी पोस्टिंग हैं। उसने मुकेश नाम के एक व्यक्ति से विजयनगर में 1650 फीट का एक प्लाट लिया था। इसकी एवज में 17 नवंबर को अलग-अलग धनराशि के तीन चेक दिए थे। जिसमें दो चेक पांच-पांच लाख के थे जबकि एक चेक 11 लाख रुपये का था। 24 जनवरी को प्लाट का बैनामा होना था। लेकिन जब उससे 24 जनवरी को प्लाट का बैनामा करने के लिए कहा गया तो उसने कहा कि उसे कोई पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन


वह प्लाट का बैनामा नहीं करेगा। भगत सिंह ने बताया कि उसने पाई-पाई जमा कर यह पैसा एकत्रित किया था। उसकी यह जिंदगीभर की कमाई थी। भगत सिंह ने एसडीएम रुड़की और एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर रुपये दिलाने या फिर प्लाट का बैनामा कराए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed