फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Army closed the road to traffic

आर्मी ने एक और सड़क पर आवागमन किया बंद

Sat, 14 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Sat, 14 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। दुर्गा कालोनीवासियों के मार्ग का विवाद अभी थमा नहीं कि आर्मी ने एक और सड़क पर बालू डलवाकर आवाजाही बंद करवा दी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर मार्ग सुचारु कराने की मांग उठाई। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि टोडा-नंगला के बीच बने संपर्क मार्ग पर वर्षों से ग्रामीणों की आवाजाही होती रही है। नंदा कालोनी का यह मुख्य मार्ग है। यहां पहले कच्ची सड़क थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने पक्का कराया था। लेकिन बीते रोज अचानक बीईजी ने उक्त मार्ग पर आवाजाही बंद करने के लिए वाहनों से बालू डलवा दिया था, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है उक्त सड़क की जमीन को आर्मी वाले अपना बता रहे हैं, जबकि वह ग्राम समाज की जमीन है। यही कारण है कि उसे पक्का कराया गया था। ग्रामीणों की समस्या पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने राजस्व कर्मियों से मामले में रिपोर्ट तलब की है। उनका कहना है कि जमीन की जांच कराने के बाद इस मामले में आर्मी अफसरों से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज त्यागी, नावेद आलम, सोनू बिष्ट, खलील अहमद, अनीता देवी, आशा, ममता आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed