फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Appellate officer did not change on paper

अशोक पांडेय हैं नगर निगम के लोक सूचना अधिकारी

Sun, 01 Sep 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Appellate officer did not change on paper
तबादले के पांच महीने बाद भी अशोक पांडेय कागजों में नगर निगम के अपीलीय अधिकारी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, नगर निगम के कागजों और साइन बोर्ड में अब भी उन्हीं का नाम दर्ज है जबकि उनकी जगह पीसी डंडरियाल अपना पदभार संभाल चुके हैं। नगर निगम के पूर्व मुख्य नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय निगम के कागजों और साइन बोर्डों में नगर निगम के अपीलीय अधिकारी हैं। जबकि इस समय वे शहरी विकास निदेशालय में एडिशनल डायरेक्टर हैं। यहां से उनका तबादला इसी साल दो फरवरी को हुआ था। इसके बाद नौ मार्च को लोक सेवा आयोग से ट्रांसफर होकर आए पीसी डंडरियाल ने मुख्य नगर आयुक्त का पदभार संभाल लिया था, लेकिन पांच महीने बाद भी नगर निगम प्रशासन की ओर से सूचना का अधिकार से संबंधित बोर्ड में उनका नाम नहीं जोड़ा गया और न ही अशोक पांडेय का नाम हटाया गया। उधर, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट का कहना है कि वैसे तो पदनाम के आधार पर ही अपने प्रार्थनापत्र देते हैं। फिर भी पूर्व मुख्य नगर आयुक्त के स्थानांतरित होने के कारण बोर्ड में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed