फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   announcement for dharmsansad in landaura on the occasion of Eid

ईद पर लंढौरा में धर्म संसद करने का ऐलान

Wed, 08 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 08 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
announcement for dharmsansad in landaura on the occasion of Eid
announecment - फोटो : amarujala
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने लंढौरा बवाल के आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। साथ ही एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर ईद पर लंढौरा में धर्म संसद आयोजित करने का ऐलान किया है। यह बात उन्होंने रुड़की स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में संबोधित करते हुए स्वामी यतीद्रानंद ने लंढौरा में हुए बवाल की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि बवाल के दौरान अधिकारियों द्वारा भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन का फोन नहीं उठाया जाना इस बात की ओर संकेत करता है कि सभी कुछ राज्य सरकार के इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि लंढौरा में धर्मपुस्तक को फेंके जाने की बात फैलाई गई थी। राज्य सरकार प्रदेश में जवाहर बाग और मुजफ्फरनगर दंगे जैसे कांड कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि बवालियों ने राजमहल में घुसकर न केवल सांस्कृतिक धरोहर को लूटा है बल्कि वहां रखी भगवत गीता का भी अपमान किया है। साथ ही कई महापुरुषों की मूर्तियों का भी अपमान किया है। इस दौरान स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन एक सप्ताह में रंगमहल में आगजनी और तोडफ़ोड़ करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया तो ईद के दिन लंढौरा में धर्म संसद आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरे संत समाज के सामने सरकार के षड़यंत्र का खुलासा करेंगे। यदि इस दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मा सरकार का होगा। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, कुंवर नागेश्वर, अश्वनी कौशिक, आदेश सैनी, अमन त्यागी, रविश अवाना आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed