फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anjali tops in primary category in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में प्राइमरी वर्ग में अंजली अव्वल

Fri, 27 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Anjali tops in primary category in science exhibition
रुड़की लाल कुर्ती स्थित श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के द - फोटो : ROORKEE
श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी में प्राथमिक वर्ग में कक्षा पांच की छात्रा अंजली ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शहनूर और रहनुमा नेे पहला स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि शिक्षाराज इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के प्रधानाचार्या दीपक शर्मा और राइंका सिंकदरपुर भैंसवाल के जीव विज्ञान के प्रवक्ता सुशील कुमार सैनी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य भारती अग्रवाल के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं के बनाए मॉडल की सराहना की। इस दौरान प्रदर्शनी के विजेतओं के नाम घोषित किए गए। प्राथमिक वर्ग में कक्षा पांच की अंजली प्रथम, कक्षा तीन की छात्राएं तुलसी, श्रेया द्वितीय और कक्षा एक की छात्रा डॉली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ में शाहनूर, रहनुमा ने प्रथम, इकला, इलमा ने द्वितीय और वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर वर्ग कक्षा नौ से 12 में मोनिका एंड ग्रुप, अनिशा एंड ग्रुप पहले, आरती एंड ग्रुप दूसरे और अंजली एंड ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में प्रिया अग्रवाल, आकांक्षा भाटिया, कनुप्रिया राठौर, शिवानी परमार, अनु शर्मा, बबीता त्यागी, निधि शर्मा, नीरजा सखूजा, रुचि गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed