फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anjali got first place in Rangoli competition

रंगोली प्रतियोगिता में अंजली ने पाया प्रथम स्थान

Wed, 02 Dec 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anjali got first place in Rangoli competition
खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कालेज में संविधान सप्ताह समारोह के तहत शपथ लेते छात्र-छात्राएं व श? - फोटो : ROORKEE
नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में संविधान सप्ताह के तहत जूनियर और सीनियर एनसीसी कैडेटों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। इस मौके पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एनसीसी कमांडर कर्नल राजिंदर सिंह ने कहा कि हमारे संविधान ने हम सबको एक स्वाधीन लोकतंत्र के नागरिक के रूप में कई मूल अधिकार प्रदान किए हैं, लेकिन संविधान के अंतर्गत ही हम सब की यह जिम्मेदारी भी है कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें। सीनियर डिवीजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेट रविंद्र कुमार ने कहा कि भारत के संविधान का उद्देश्य हम भारत के लोगों की ऋद्धि, सिद्धि और समृद्धि है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में मयंक गुप्ता, अंकित कुमार व शबाना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में गौरव कुमार, आयुषी व मोहम्मद हसीन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में अंजली, विकांशी व काक्की क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में विनीत सैनी, अमन कुमार, व प्रदीप कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान जूनियर डिवीजन के एनसीसी अधिकारी पारस, घनश्याम गुप्ता, बलराम गुुुप्ता, सुरेश चंद कवटियाल, विशाल भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed