{"_id":"60f3281b8ebc3e61bb1a5808","slug":"anger-over-problems-not-being-solved-roorkee-news-drn3847736125","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान नहीं होने पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनहरा क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने सड़क और जलनिकासी समेत अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। लोगों का आरोप था कि नगर निगम में बार-बार शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि दो दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
शनिवार को सुनहरा वार्ड के लोगों ने नगर निगम पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई। सोनू कश्यप, दिनेश कुमार, ललित कुमार, अमित धारीवाल, जितेंद्र सिंह, इंदु वर्मा, योगेंद्र यादव और पार्षद सपना धारीवाल आदि ने नगर आयुक्त नूपुर वर्मा को बताया कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है। पानी की निकासी के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अवैध कब्जों को भी नहीं हटाया जा रहा है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सुनहरा क्षेत्र में लंबित समस्याओं का दो दिन में निस्तारण नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा। लोगों ने नगर आयुक्त को सौंपी गई शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को भी भेजी है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने लोगों को जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। संवाद