फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anger erupted over the condition of the road

बदहाल सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 18 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the condition of the road
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित गंगौत्रीपुरम व लक्ष्मी विहार के मुख्य मार्ग को बनाए जाने की मांग को ले? - फोटो : ROORKEE
वार्ड नंबर एक में कॉलोनी विकसित होने के पांच साल बाद भी सड़क नहीं बनने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों को केवल अपने वोट से मतलब है। चुनाव के बाद वे कभी वापस आकर भी नहीं देखते। इससे कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर एक में हरिद्वार हाईवे पर गंगोत्री पुरम और लक्ष्मी विहार कॉलोनी है। दोनों कॉलोनियों को विकसित हुए पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। इसके बावजूद यहां के लोग सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने इन कॉलोनियों के लोगों की सड़क संबंधित समस्या को प्रमुखता से उठाया था। बृहस्पतिवार को एक बार फिर कॉलोनी के लोगों का नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने गेट पर एकत्र होकर सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि कॉलोनी काटने के बाद बिल्डर ने तो अंदर नाली और सड़क बना दी, लेकिन हाईवे से कॉलोनी तक की सड़क पांच साल से बदहाल पड़ी है।
विज्ञापन

बताया कि कॉलोनी में बहुत से बुजुर्ग लोग रहते हैं, जो अपने वाहनों से बाजार जाते हैं। सड़क इतनी बदहाल है कि दो बुजुर्ग यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं। एक बुजुर्ग का तो पैर टूट गया था। इन हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही सड़क पर मिट्टी आदि डलवाकर रास्ता समतल करने का प्रयास किया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे कई बार नगर निगम के अधिकारियों के अलावा मेयर और विधायक से भी मिल चुके हैं, लेकिन वे हर बार आश्वासन देकर शांत करा देते हैं। अब यदि सड़क नहीं बनी तो कॉलोनी के लोग एकत्र होकर नगर निगम और मेयर से लेकर विधायक के आवास पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मौके पर भगत सिंह रावत, जितेंद्र सैनी, मुकेश यादव, रघूलाल, मनीष कुमार, प्रशांत शुक्ला, आयुष श्रोती, कुलभूषण झांझी, सुभाष शर्मा, शिव कुमार शुक्ला, महेश शर्मा, नवीन भारद्वाज, सुरेंद्र गिरी, सुनील सैनी, सुशील शर्मा, राजीव गर्ग, राजदेव यादव, रामबाबू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहेते करते नजर आए जनप्रतिनिधियों की पैरवी
गंगोत्रीपुरम में कुछ जनप्रतिनिधियों के चहेते भी हैं, जो आए दिन लोगों को बरगलाते हैं। ये लोगों को बता रहे हैं कि सड़क पास हो गई है और जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा जबकि खुद जनप्रतिनिधि सड़क पास नहीं होने की बात कह रहे हैं। जब इस संबंध में जब मेयर गौरव गोयल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह सड़क बड़े बजट की है। प्रयास किया जाएगा कि सड़क जल्द बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed