{"_id":"6aa6eda91dce6d1e7c0297eb","slug":"anas-finishes-first-in-the-600-meter-race-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1065508-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 600 मीटर दौड़ में अनस प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 600 मीटर दौड़ में अनस प्रथम
विज्ञापन
कस्बा स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय में चल रही दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से विधानसभा मंगलौर में किया गया। इसमें कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ से खेलों की शुरुआत हुई। इसमें अरस ने प्रथम, हिमांशु पुरी ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनंत कुमार प्रथम, विनीत कुमार द्वितीय और मोहन कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में लवी फोर आर्यन ने द्वितीय और हिमांशु गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में विनीत ने प्रथम, मोहन कुमार ने द्वितीय और वसीद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनंत प्रथम, रणवीर चौधरी द्वितीय और हिमांशु गिरी तृतीय रहे। लंबी कूद में दिशांत गिरी ने प्रथम, अर्पित ने द्वितीय और रणविजय चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद में कन्हैया प्रथम, शिवांश द्वितीय और वश तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में नीतिका प्रथम, अलकिया द्वितीय और डोली तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में तनु ने प्रथम, नीतिका ने द्वितीय और अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा, संजीव राणा, अरुण कुमार खरे, सेठपाल, राजीव कुमार, विवेक राठी, पुलकित लोहान, कृष्ण पाल और आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंत में नोडल अधिकारी खेल महाकुंभ नारसन आशीष कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक आकाश कुमार और पुलकित लोहान ने सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।