फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   An attempt to abduct marriage, fight against opposition

विवाहिता के अपहरण का प्रयास, विरोध पर की मारपीट

Sun, 04 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
An attempt to abduct marriage, fight against opposition
हरिद्वार क्षेत्र से मायके आ रही विवाहिता का एक युवक ने अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर कई लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की ससुराल हरिद्वार के एक गांव में है। रविवार को विवाहिता मायके के लिए निकली थी। बताया जाता है कि इसी बीच विवाहिता का पीछा कर रावली महदूद से आ रहे बुलेट बाइक सवार युवक ने विवाहिता को रोक लिया और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। विवाहिता ने शोर मचाया तो आसपास के कई लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देख युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। इसके बाद विवाहिता ने चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले लिया है। उधर, भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed