{"_id":"64d78ca6ff33763f1e0534a6","slug":"allegations-of-not-conducting-the-survey-the-councilors-demonstrated-roorkee-news-c-5-1-drn1027-221650-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सर्वे न करने का आरोप, सभासदों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सर्वे न करने का आरोप, सभासदों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कस्बे के कई वार्डों के सभासदों ने हल्का लेखपालों पर वार्ड में सर्वे न करने का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
पिछले दिनों लक्सर कस्बे में बाढ़ का पानी पूरे कस्बे में भर गया था। बाढ़ का पानी उतरने के बाद तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ से नुकसान का सर्वे शुरू किया गया था। तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि के चेक बांटने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। कुछ लोगों को सर्वे के बाद भी बाढ़ राहत राशि नहीं मिल सकी। इसी से नाराज कस्बे के वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर तीन, वार्ड नंबर एक और चार के सभासदों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि लेखपालों द्वारा ठीक प्रकार से बाढ़ का सर्वे नहीं किया गया है। इसकी वजह से पीड़ितों को राहत राशि के चेक नहीं मिल सके हैं। उन्होंने फिर से टीम गठित कर सर्वे कार्य कराकर पीड़ितों को बाढ़ राहत राशि के चेक दिए जाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार से इसकी शिकायत की। तहसीलदार ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दौरान सचिन मित्तल, शीशपाल, अरविंद, कल्याणी, नाथूराम शर्मा व बिजेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।