फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of Gold Bracelets in a Bank Locker Being Changed to Brass

Roorkee News: बैंक के लाॅकर में रखे सोने के कंगन पीतल में बदलने का आरोप

Sun, 28 Dec 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 28 Dec 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Gold Bracelets in a Bank Locker Being Changed to Brass
फोटो समाचार
विज्ञापन

मामले में शिकायत नहीं हुई दर्ज, 2021 में खुलवाया था लॉकर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। एक महिला ने बैंक पर लाॅकर में रखे सोने के कंगनों को पीतल में बदलने का आरोप लगाया है। हालांकि मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

ढंढेरा निवासी गीता रानी एडवोकेट ने बताया कि 2021 में जिला सहकारी बैंक की शाखा मंगलौर में उन्होंने खाता खुलवाया था। खाता खुलवाने के कुछ दिन बाद उन्होंने बैंक में लाॅकर लिया और उसमें अपनी ज्वैलरी रखी थी। महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व जब वह लाॅकर से अपनी ज्वैलरी निकालने पहुंचे तो उसमें से सोने के दो कंगन पीतल के मिले महिला ने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक व पुलिस को दी। महिला का आरोप हैं कि पूरे मामले में बैंक स्टाफ शामिल है। बैंक के उप महाप्रबंधक चरण सिंह का कहना है कि बैंक के लाॅकर की दो चाबी होती है जिसमें से एक बैंक व दूसरी उपभोक्ता के पास होती है। उन्होंने बताया कि सोने के कंगन पीतल में तब्दील हो गए है यह तो पुलिस जांच में ही सामने आएगा। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed