{"_id":"5716265a4f1c1b0a698b4612","slug":"allegation-in-mother-and-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के गायब होने के पीछे पत्नी ने बताया ससुरालियों का हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के गायब होने के पीछे पत्नी ने बताया ससुरालियों का हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Tue, 19 Apr 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना के बाद से गायब चल रहे एक चालक की पत्नी ने अपने ससुरालियों पर पति को गायब करने का आरोप लगाया। कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची विवाहिता ने रो-रोकर पुलिस को अपना दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के लिए सास-ससुर को कोतवाली बुलाया। लेकिन उन्होंने बेटे की जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली पहुंची विवाहिता का पति बीते फरवरी में लोडर लेकर मुरादाबाद गया था।
विज्ञापन
गर्भवती होने के बावजूद घर में नहीं दी जा रही पनाह
वहां लोडर से दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके बाद से वह गायब चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि शादी के खिलाफ होने के कारण उसके सास ससुर ने ही पति को गायब किया हुआ है। आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बावजूद उसे घर में पनाह नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विवाहिता की आपबीती सुनकर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने उसके सास-ससुर को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलवाया। उन्होंने बेटे के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।
कार्यवाहक प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि महिला का पति दुर्घटना के मामले में मुरादाबाद से फरार है। मारपीट कर घर से निकालने के मामले में उसके सास-ससुर से पूछताछ की जा रही है।
गर्भावस्था में भटक रही विवाहिता
लक्सर के सुल्तानपुर क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले मोहनपुरा निवासी युवक से हुई थी। नशे का आदी होने के चलते उनके बीच तलाक हो गया। उसके बाद पूर्व पति के चचेरे भाई ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी की। अब पति के गायब होने पर उसे न मायके में पनाह मिल रही है और न ससुराल वाले उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार है। गर्भावस्था में वह दर-दर भटकने को मजबूर है।