फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   All the eligible will get the benefit of government schemes

सभी पात्रों को मिलेगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Thu, 14 Oct 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
All the eligible will get the benefit of government schemes
हरिद्वार ग्रामीण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को जरूर मिलेगा। वह बाड़ीटीप गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने तिलकपुरी गांव की एक सड़क का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद बाड़ीटीप गांव पहुंचे। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गरीब मजदूर किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी पात्र लोगों को अवश्य मिलेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने तिलकपुरी गांव से श्मशान घाट तक जाने वाली डेढ़ किलोमीटर सड़क का उद्घाटन भी किया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर यूपी की तर्ज पर गन्ने का पांच रुपये अधिक मूल्य और गोशाला बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जितेंद्र सैनी, राजेंद्र भाटी, चौधरी देवेंद्र, जगपाल सिंह सैनी, रणबीर चौधरी, ऋषिपाल कश्यप, दिनेश सैनी, पवन सैनी, आदेश चौहान, जितेंद्र सैनी, जगपाल सिंह, साहब सिंह और अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed