फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   All day long jam on weekends

वीकेंड पर दिन भर रही जाम की स्थिति

Sun, 26 Jun 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
All day long jam on weekends
वीकेंड पर मंगलौर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात ओर स्थानीय पुलिस के जवानों ने दिनभर जाम से मुक्ति पाने की कोशिश की लेकिन यातायात का दबाव होने के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रविवार और शनिवार को वीकेंड पर मंगलौर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है। गंगनहर पुल से हरिद्वार बाईपास पुल तक दिनभर जाम लगता है। इससे निपटने के लिए पुलिस की ओर से मंगलौर बस स्टैंड, रजवाहे और गंगनहर पुल पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके बावजूद वीकेंड पर मंगलौर क्षेत्र में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

करीब दो किलोमीटर हाईवे पर मंगलौर में यात्रियों को जाम से जूझना पड़ता है। रविवार को भी मंगलौर क्षेत्र में गंगनहर पुल से हरिद्वार बाईपास पुल तक करीब दो किलोमीटर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी भी जाम से निपटने का प्रयास करते रहे। हाईवे के साथ ही सर्विस लेन पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली ने बताया कि जाम से निपटने के लिए पुलिस पिकेट लगाया गया है। यातायात का भारी दबाव होने के कारण जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed