{"_id":"681ba4952687527a750a5f6d","slug":"alert-after-air-strike-on-pakistan-checking-campaign-launched-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-684172-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद अलर्ट, चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद अलर्ट, चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से एयर स्ट्राइक के बाद शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में शहर के काफी जगहों पर होटल खंगाले गए। इस बीच वाहनों की भी पुलिस ने चेकिंग की। चेकिंग में सब जगह पर स्थिति सामान्य मिली है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पाड़ली गुर्जर और तेल्लीवाला में भी किराए पर रहने वाले लोगों का सत्यापन किया।
पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद अब भारत की ओर से बीती रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई। उसके बाद देश के अलावा उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी है। ऐसे में पुलिस ने बुधवार को शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में शहर के होटल में रुकने वाले लोगों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई। जबकि वाहनों में भी चेकिंग की गई। पुलिस ने मलकपुर चुंगी, आजाद नगर चौक, रामनगर चौक और गणेशपुर आदि जगहों पर वाहनों की चेकिंग की। इसके बाद पुलिस ने पाड़ली गुर्जर और तेल्लीवाला में भी किराए पर रह रहे लोगों के भी बारे में जानकारी की। इस दौरान किरायेदारों के पुलिस ने सत्यापन भी किए। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने होटल में चेकिंग की है। जबकि वाहनों को भी चेक किया। चेकिंग में सभी जगह स्थिति सामान्य मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।