फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Aim to make every worker 100 members

हर कार्यकर्ता को दिया सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य

Fri, 15 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Aim to make every worker 100 members
दशहरा पर कांग्रेस ने लक्सर कस्बे से सदस्यता अभियान के साथ ही हर घर झंडा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोग आने वाले चुनाव में इसका जवाब देंगे। जनता दोबारा कांग्रेस से जुड़ना चाहती है। इसलिए सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सत्यवीर गुर्जर और कुशल पाल सैनी ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। तेल के दाम आसमान छू रहे हैं और आम आदमी को सुकून से दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनके घर के ऊपर कांग्रेस का झंडा भी लगा रही है। रोज 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सत्यजीत चौधरी, संजय कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed