फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Against nursing report to CMO

नर्सिंगहोम के खिलाफ सीएमओ को भेजी रिपोर्ट

Wed, 08 Feb 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 08 Feb 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंगहोम में भर्ती नवजात शिशु के साथ नर्सिंगहोम कर्मी द्वारा अमानवीय हरकत करने और उसके पांव की हड्डी तोड़ने के मामले में पुलिस ने सीएमओ को रिपोर्ट भेज रही है, ताकि नर्सिंगहोम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत गणेशपुर स्थित ऐरन अस्पताल में भर्ती एक दिन के नवजात के साथ अस्पताल के एक कर्मचारी ने अमानवीय हरकत की। नवजात के रोने पर उसके मुंह में कॉटन डाली गई। यही नहीं उसके पांव की हड्डी भी तोड़ दी। यह राज, राज ही रहता यदि सीसी कैमरे में अस्पताल कर्मी की हरकत कैद न होती। सीसी कैमरे की फुटेज में कर्मचारी की सारी अमानवीय हरकत कैद है। इस मामले में पुलिस नवजात के पिता वर्णिक निवासी आदर्श नगर (मूल निवासी देवबंद) की ओर से अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। अब पुलिस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेज रही है। साथ ही सीसी टीवी की फुटेज भी भेजी जा रही है। ताकि ऐरन अस्पताल में नवजात शिशु के साथ किस प्रकार से अमानवीय व्यवहार हो रहा है इसको भी विभाग जान सके।
विज्ञापन


हड्डी तोड़ने वाले कर्मी की तलाश
ऐरन अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु के पांव की हड्डी तोड़ने वाले कर्मी की तलाश में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने लक्सर में छापे मारे।
ऐरन अस्पताल के कर्मचारी सरफराज निवासी खंड़जा कुुतुबपुर लक्सर ने अस्पताल में भर्ती एक दिन के नवजात शिशु के साथ अमानवीय हरकत की। जिससे शिशु के पांव की हड्डी भी टूट गई थी। सीसी टीवी में सब कुछ कैद है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश में लक्सर में दबिश दी। लेकिन वह मिल नहीं पाया। पुलिस उसको तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात को लेकर जो आरोप लगाया गया है। वह पूरी तरह से निराधार है। उनके यहां काम करने वाला पूरा स्टाफ प्रशिक्षित है। उनके द्वारा स्वयं सीसी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराई गई है। ताकि पूरे मामले की जांच हो सके।
डा. अशंक ऐरन, बाल रोग विशेषज्ञ, ऐरन अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed