फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After kawad yatra, now bagad yatra start

कांवड़ यात्रा के बाद अब बागड़ यात्रा हुई शुरू

Mon, 01 Aug 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
After kawad yatra, now bagad yatra start
कांवड़ यात्रा पूरी हो जाने के बाद अब खानपुर क्षेत्र समेत जिले में बागड़ यात्रा शुरू हो गई है। बागड़ यात्रा में क्षेत्रवासी राजस्थान जाते हैं और भगवान गोगा जाहरवीर की महाड़ी पर माथा टेककर लौटते हैं। लौटने पर बड़े भोजन कंदूरी का आयोजन होता है।
विज्ञापन

इस बार कोरोनाकाल के दो साल बाद हरिद्वार से लगभग चार करोड़ कांवड़िए जल भरकर रवाना हुए। 26 जुलाई को महाशिवरात्रि के बाद कांवड़ यात्रा पूरी हो गई थी। अब सोमवार से खानपुर क्षेत्र सहित पूरे जनपद में बागड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रह्लादपुर के श्री दुर्गा माता मंदिर के पुजारी विनोद शर्मा ने बताया कि बागड़ यात्रा में लोग राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के विधानसभा भादरा स्थित गोगाजी की महाड़ी पर माथा टेक कर आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लौटने पर उनके घर में बड़े भोजन कंदूरी का आयोजन होता है। इसमें कढ़ी और चावल का प्रसाद प्रमुख रूप से बनाया जाता है। पुजारी विनोद शर्मा ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बागड़ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं पड़ती और कंदूरी में भी किसी को निमंत्रण नहीं भेजा जाता है। जिसे जानकारी मिलती है वह कंदूरी में भाग लेने जरूर आता है। सोमवार से क्षेत्र से दर्जनों जत्थे बागड़ यात्रा के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed