फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After charging the princes cut commotion

चार्ज नहीं मिलने पर प्रधानों ने काटा हंगामा

Wed, 06 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 06 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। एक सप्ताह का समय गुजर जाने के बाद भी चार्ज नहीं मिलने पर नारसन ब्लॉक क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने जमकर हंगामा काटा। प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर चार्ज दिलवाने की मंाग की।

विज्ञापन


मंगलवार को मोहनपुरा मोहम्मदपुर के ग्राम प्रधान सतेंद्र प्रकाश, बिझौली की ग्राम प्रधान जुलेखा, जौरासी जबरदस्तपुर के ग्राम प्रधान अब्दुल रहीम, ढंडेरा की ग्राम प्रधान कविता समेत कई ग्राम प्रधान कुरडी स्थित नारसन ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे। यहां नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने एक सप्ताह बाद भी पुराने प्रधानों से चार्ज न मिलने पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


प्रधानों का कहना था कि चूंकि उनके कार्यकाल को शुरू हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें पंचायतों का चार्ज नहीं मिल पाया है। जिससे ग्राम पंचायतों में कामकाज में  दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द चार्ज दिलवाने की मंाग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द चार्ज नहीं मिला तो वह ब्लॉक मुख्यालय पर ही धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उधर बीडीओ मनविंद्र कौर का कहना है कि चार्ज देने की चेतावनी दे दी गई है, इसके बाजवूद अगर पुराने प्रधानों ने चार्ज नहीं दिया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed