फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After beating a finance worker, the youth ran after him with a knife and also broke his bike

Roorkee News: फाइनेंसकर्मी को पीटने के बाद चाकू लेकर पीछे दौड़े युवक, बाइक भी तोड़ी

Tue, 23 Dec 2025 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
After beating a finance worker, the youth ran after him with a knife and also broke his bike
परिचित को अपशब्द बोलने वाले युवक का विरोध करना फाइनेंस कर्मी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पास के ही एक ऑफिस में काम करने वाले युवक ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट की। आरोपी युवक के पीछे चाकू लेकर भी दौड़े। किसी तरह हमलावरों से बचकर वह अपने ऑफिस के अंदर घुस गया। पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को पीड़ित ने तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को मखदुमपुर मंगलौर हाल अंबर तालाब निवासी मोहित सहगल ने बताया कि वह क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस ब्रांच में काम करता है। बुधवार सुबह 11 बजे वह अपने ऑफिस के नीचे खड़ा था। वहां उन्होंने अपने एक परिचित सूरज को आवाज लगाकर अपने पास बुलाया था।
विज्ञापन




तभी वहां पर बराबर के ऑफिस के एक कर्मी ने सूरज को आवाज लगाने पर उसे अपशब्द बोले थे। इसका उन्होंने विरोध किया था। आरोप है कि पड़ोस के ऑफिस में काम करने वाले कर्मी ने उनके साथ गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद मुख्यारोपी ने तीन-चार साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी बाइक से ऑफिस के पास पहुंचा था तो बाइक सवार हमलावरों ने उसे रोक लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। हमलावर जान से मारने की नीयत से हाथ में चाकू लेकर उनके पीछे दौड़े पड़े थे। किसी तरह वह जान बचाने के लिए ऑफिस के अंदर घुस गया।




सहकर्मियों को अपने साथ लेकर वह घटनास्थल पर पहुंचे तो बाइक भी टूटी मिली थी। बाइक से चाबी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक यदि वह समय रहते हमलावरों से छूटकर नहीं भागता तो बड़ी घटना को सकती थी। पूरा घटनाक्रम एक मेडिकल स्टोर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि तहरीर पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed