फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   advocacy of kanwar yatra with covid rules

कांवड़ यात्रा के लिए नियमों का सख्ती से हो पालन

Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
advocacy of kanwar yatra with covid rules
क्षेत्र के लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए कांवड़ यात्रा को अनुमति देने की हिमायत की है। उनका कहना है कि बॉर्डर पर जांच की व्यवस्था और घाटों पर नियमों के पालन की शर्त पर यात्रा कराई जा सकती है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच शासन-प्रशासन नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। इस बीच अगस्त में सावन की महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर देशभर के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ और जल ले जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं, लेकिन पिछले वर्ष कोरोना के चलते सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी। इस बार भी कांवड़ यात्रा पर अभी तक हां, ना की स्थिति बनी हुई है। वहीं, क्षेत्रीय लोग इस बार सरकार से कोविड गाइडलाइन के तहत कांवड़ यात्रा शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
कांवड़ यात्रा समाज में धर्म के साथ-साथ भाईचारे का भी माहौल भी बनाती है। इसलिए सरकार को शिवभक्तों से कोविड गाइडलाइन के का पालन कराते हुए कांवड़ यात्रा की अनुमति देनी चाहिए। इससे व्यापारियों की आर्थिकी भी सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमकार सिंह
--
कुंभ स्नान के समय सरकार की ओर से हुई लापरवाही का खामियाजा प्रदेश की जनता ने भुगता है। ऐसी लापरवाही राज्य सरकार कांवड़ यात्रा में न बरते। क्योंकि, उत्तराखंड सरकार की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
-कुलवीर चौधरी
--
कोरोना के चलते हरिद्वार जिले में व्यापारी वर्ग की आर्थिक रीढ़ टूट चुकी है। जिले में व्यापार पटरी पर आ सके, इसके लिए सरकार को कांवड़ यात्रा में उन शिवभक्तों को ही अनुमति देनी चाहिए, जिन्होंने कोरोना का टीका लगवा लिया है।
-चौधरी विकास खटाणा
--
कांवड़ यात्रा में काफी भीड़ आती है। सरकार यदि कांवड़ यात्रा कराना चाहे तो प्रदेश के सभी बॉर्डर पर कोरोना की जांच की व्यवस्था करे। जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आए, उन्हीं लोगों को राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जाए।

-नरेंद्र चौधरी
--
गाइडलाइन के साथ शुरू हो कांवड़ यात्रा : संजय गुप्ता
लक्सर/खानपुर। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार से कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए कांवड़ यात्रा शुरू कराने का आग्रह किया है। रविवार को लक्सर में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि हर साल सावन में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इससे पहले शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। पिछले वर्ष कोरोना के चलते प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया था। इस बार राज्य सरकार अन्य प्रदेशों की सरकार के साथ कांवड़ यात्रा पर बातचीत में जुटी है। विधायक ने कहा कि कांवड़ यात्रा जहां आस्था से जुड़ी है तो वहीं हजारों लोगों को इससे रोजगार मिलता है। कोरोना महामारी ने गरीबों को दो जून की रोटी के लिए भी मोहताज कर दिया है। ऐसे में कांवड़ मेले से गरीबों को रोजीरोटी मिल सकेगी। इस दौरान पृथ्वी सिंह राणा, विनय गुप्ता, मोहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed